MP Board Notes
Home> Introduction to Computer >Q 8

Que : 8. कम्प्यूटर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोग बताइए।

मानव जीवन में कम्प्यूटर के उपयोग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Answer:

उत्तर - कम्प्यूटर के अनुप्रयोगों का क्षेत्र अत्यंत विस्तृत है। अतः इसके सभी अनुप्रयोगों को वर्णित करना संभव नहीं है। विभिन्न क्षेत्रों में कम्प्यूटर के कुछ महत्वपूर्ण अनुप्रयोग निम्नलिखित हैं -

(i) व्यवसाय में (In Business) - व्यापार, जैसे- एकाउन्ट्स, पेरोल, मार्केट रिसर्च, मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम इत्यादि में कम्प्यूटर का उपयोग होता है।

(ii) शिक्षा में (In Education) - शिक्षा में कम्प्यूटर का प्रयोग जटिल विषयों को समझने तथा कठिन गणितीय गणनाएँ हल करने में किया जाता है। कम्प्यूटर का प्रयोग प्रेजेंटेशन देने, महत्वपूर्ण सूचनाओं को स्टोर करने, कम्प्यूटर के द्वारा दूरस्थ शिक्षा देने आदि में किया जाता है।

छोटी कक्षाओं से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विषयों की फ्लॉपी अथवा डिस्क की सहायता से संबंधित विषयों की जानकरी अयंन्त सरल एवं विस्तृत रूप से प्राप्त की जा सकती है। विज्ञान से संबंधित अनेक प्रयोगों की क्रमवार तथा चित्र सहित जानकारियों से युक्त प्रोग्रामों द्वारा उनकी क्रियाविधि को समझा जा सकता है।

(iii) वैज्ञानिक कार्यों में (In Scientific Work) - कम्प्यूटर के प्रयोग ने वैज्ञानिक अनुसंधान को नए आयाम प्रदान किये हैं। कम्प्यूटर के प्रयोग के परिणामस्वरूप अनुसंधान कार्यों में तेजी से विकास हुआ है. क्योंकि जिस डेटा का विश्लेषण करने में वैज्ञानिकों को कई दिन लग जाते थे, आज सुपर कम्प्यूटरों के कारण यह कार्य सेकण्डों में ही हो जाता है। आज अत्यंत तेजी से कार्य करने वाले प्रोसेसरों का निर्माण कम्प्यूटर की मदद से ही संभव हो सका है।

(iv) चिकित्सा विज्ञान में (In Medical Science) - चिकित्सा संबंधित सेवाओं में भी कम्प्यूटर का प्रयोग अधिक हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधित जाँच करने के लिए कम्प्यूटर या कम्प्यूटर से संबंधित कई यंत्र काम में लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित जाँच, जैसे- सिटी स्कैन, ई.सी.जी. चैकअप, अल्ट्रा-साउण्ड आदि में कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है। स्वास्थ्य से संबंधी सामान्य जाँच में भी कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है।

(v) अंतरिक्ष विज्ञान तथा मौसम की जानकारी में (In Space Science and Weather Report) – अंतरिक्ष की सूचनाओं को कम्प्यूटर द्वारा प्राप्त करना व फिर विश्लेषण करके निष्कर्ष निकालना आजकल बहुत प्रचलित है। मौसम का नवीनतग विश्लेषण प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किया जाता है, उसी आधार पर भविष्यवाणियाँ कर ली जाती हैं।

मौसम के बारे में बरसों पुरानी जानकारियाँ भी एकत्रित करके रख ली जाती हैं, इनके आधार पर ही मौसम में होने वाले परिवर्तनों को आंका जाता है। यह डेटा भविष्य के मौसम के बारे में भी अनुमान लगाने में सहायक होता है। अंतरिक्ष की यही जानकारी हवाई जहाज अथवा समुद्री जहाज के मार्ग व दिशा के पथ प्रदर्शिका के रूप में भी उपयोग होती है।

(vi) मनोरंजन में (In Entertainment)- कम्प्यूटर का उपयोग शैक्षणिक कार्यों में तो किया ही जाता है परंतु इसका उपयोग एक मनोरंजन के साधन की तरह भी कर सकते हैं। मनोरंजन में कम्प्यूटर के उपयोग निम्नलिखित -

(अ) खेल (Game) – कम्प्यूटर में मनोरंजक और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाले खेलों, जैसे-शतरंज, कार रेस आदि का आनन्द लिया जा सकता है।

(ब) संगीत (Music) – संज्ञीतज्ञ (musicians) एक कम्प्यूटर, जिसे इलेक्ट्रॉनिक सिंथेसाइजर कहते हैं, को काम में लेते हैं। कम्प्यूटर की सहायता से विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुनें कृत्रिम रूप से तैयार की जा सकती हैं

(स) चलचित्र (Movies) - फिल्म उद्योग में कम्प्यूटर से मूवि में अनेक फोटोग्राफिक प्रभाव, संगीत प्रभाव व एक्शन प्रभाव आदि को उत्पन्न किया जाता है। कम्प्यूटर में मल्टीमीडिया तकनीक की सुविधा से काल्पनिक दृश्य भी जीवंत से लगते हैं। जैसे- फिल्म जुरासिक पार्क आयी थी जिसमें एक विलुप्त प्रजाति के जीव डायनासोर का फिल्मांकन कम्प्यूटर और मल्टीमीडिया के कुछ सॉफ्टवेयर, जैसे - 3D स्टूडियो मैक्स आदि की मदद से किया गया था।

(द) कला (Art) – कम्प्यूटर के द्वारा हम विभिन्न आकृतियों का रूप आकार तथा रंग आदि दे सकते हैं। फोटोशॉप इसी प्रकार का एक सॉफ्टवेयर है।

(vii) सूचना प्रौद्योगिकी में (In Information Technology) - कम्प्यूटर का प्रत्येक क्षेत्र में विस्तार होने से एक नई टेक्नोलॉजी का जन्म हुआ है जिसे इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कहते हैं। इसके अनुप्रयोग निम्नलिखित हैं-

(अ) इंटरनेट (Internet) - इंटरनेट कम्प्यूटर का अंतर्राष्ट्रीय संजाल है। दुनिया भर के कम्प्यूटर नेटवर्क इंटरनेट से जुड़े होते हैं और व्यक्ति कहीं से भी, घर बैठे अपने कम्प्यूटर से वांछित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राजनीति, खेल, सिनेमा, संगीत, स्वास्थ्य विज्ञान, चिकित्सा, कला-संस्कृति आदि लगभग सभी विषयों पर विविध सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध है।

अपना मनपसंद विषय चुनने के लिए सर्च इंजन सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर होते हैं। सर्च इंजन के उदाहरण याहू, खोज आदि हैं।

(ब) ई-बिजनेस (E-Business) – कम्प्यूटर में क्रिया इलेक्ट्रॉनिक विधि से होती है। अतः आधुनिक व्यवसाय जो कम्प्यूटर और इंटरनेट के सहयोग से किया जाता है, ई-बिजनेस या इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस कहलाता है।