Home> Introduction to Computer >Q 61 |
---|
Que : 61. स्क्रीन सेवर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। |
Answer: उत्तर - यह फोल्डर विंडोज में स्क्रीन सेवर को प्रारम्भ करने के विकल्प प्रस्तुत करता है। स्क्रीन सेवर एक ऐसा प्रोग्राम होता है जो विंडोज प्रोग्राम की स्क्रीन पर विविध प्रभावयुक्त चलचित्र अथवा ऐनीमेशन तब प्रस्तुत करता है जब यूजर कुछ समय के लिए कम्प्यूटर का प्रयोग न करे, अर्थात् कीबोर्ड अथवा माउस के द्वारा कोई बटन न दबाया जाए। स्क्रीन सेवर प्रारंम्भ होने की समय-सीमा भी इस डायलॉग बॉक्स में निर्धारित की जाती है। स्क्रीन सेवर प्रोग्राम स्क्रीन पर तब तक चलता है जब तक कि यूजर कीबोर्ड अथवा माउस का कोई बटन न दबा दे, अर्थात् पुनः कार्य प्रारम्भ न कर दे। स्क्रीन सेवर यूजर द्वारा कम्प्यूटर पर कार्य न करने के दौरान स्क्रीन पर इमेजेज को ऑटोमेटिकली चेंज करता है। स्क्रीन सेवर डायलॉग बॉक्स में विभिन्न प्रकार के ऑप्शन, जैसे – सेटिंग, प्रीव्यू, चेंज, डाउन लिस्ट बॉक्स, पासवर्ड प्रोटेक्टेड वेट, स्कीम, एपीयरेन्स, फॉन्ट आदि होते हैं जो कि कम्प्यूटर की स्क्रीन पर स्क्रीन सेवर को सैट करते हैं। स्क्रीन सेवर CRT तथा प्लाज्मा कम्प्यूटर मॉनीटर को फॉस्फोर बर्न होने से बचाता है। कोन्टेमपोरेरी स्क्रीन सेवर का उपयोग मुख्यतः इंटरटेनमेंट या सिक्योरिटी के लिए किया जाता है। |