MP Board Notes
Home> Introduction to Computer >Q 120

Que : 120. डेटाबेस को विस्तार से समझाइए।
Answer:

उत्तर – किसी वस्तु, व्यक्ति अथवा किसी समूह के बारे में जानकारी को डेटा कहते हैं। इसे डेटा या डाटा दोनों ही रूपों में उच्चारित किया जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी कक्षा के विद्यार्थियों की उम्र या किताब का मूल्य आदि डेटा के उदाहरण हैं। किसी भी उपयोगी डेटा को सूचना कहते हैं। हमें अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन डेटा के विभिन्न रूपों की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए पुस्तकालय में पुस्तकों की सूची देखना, रेलवे आरक्षण, शब्द कोष आदि।

जब अनेक वस्तुओं के बारे में एक जैसी जानकारी को एक स्थान पर एकत्र किया जाता है तो उसे डेटाबेस कहते हैं। पुस्तकों की सूची, रेलवे टाइम टेबल, टेलीफोन डायरेक्ट्री आदि डेटाबेस के उदाहरण हैं। अन्य शब्दों में हम यह कह सकते हैं कि डेटाबेस आपस में संबंधित सूचनाओं का एक व्यवस्थित संग्रह है।

संबंधित सूचनाओं का व्यवस्थित रूप से एकत्रीकरण ही डेटाबेस है, जैसे- किसी व्यक्ति के वेतन से संबंधित कोई सूचना। डेटाबेस सूचनाओं से भरा हुआ एक बॉक्स है। इस बॉक्स में भरे इन्डेक्स कार्डों की तुलना हम डेटाबेस से एकत्रित रिकॉर्ड से कर सकते हैं। इन्डेक्स कार्ड में किसी सूचना से संबंधित कई पंक्तियाँ लिखी होती हैं जबकि डेटाबेस में सूचना संबंधी फील्ड होते हैं। किसी भी रिकॉर्ड के कई फील्ड होते हैं। अतः डेटाबेस में सूचनायें, रिकॉर्ड और फील्ड या कॉलम में निम्नलिखित प्रकार से व्यवस्थित रहती है -

 

 

Field # 1

Field # 2

Field # 3

Field # 4

 

Name

Address

City

Phone

Record #1

Amit

F/2, Daryaganj

Delhi

5592614

Record #2

Atul

R- 813, Adjm

Kanpur

0529876


उपरोक्त सारणी में पहले रिकॉर्ड दूसरे रिकॉर्ड में Atul के विषय में (तीसरी पंक्ति) में Amit के विषय में सूचना दी गई है और में कॉलमों में नाम, पता, शहर और फोन नंबर अलग-अलग फील्ड्स में दिये गये हैं। ये सभी कॉलम एक रिकॉर्ड के विभिन्न फील्ड हैं।

एक इलेक्ट्रॉनिक डेटाबेस तर्क के अनुसार, डेटाबेस रखी हुई जानकारी का समूह है जिसे कम्प्यूटर में संचित कर सकते हैं।

डेटाबेस की विशेषताएँ (Characteristics of Database)- डेटाबेस की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(i) डेटाबेस सिस्टम का स्वयं की व्याख्या करने वाला स्वभाव (Self Describing Nature of Database System)- डेटाबेस सिस्टम की मूल विशेषता यह है कि इसमें न केवल स्वयं डेटाबेस होता है अपितु डेटाबेस के स्वरूप (structure) तथा नियमों (constraints) का वर्णन भी होता है। यह परिभाषा सिस्टम कैटेलॉग में स्टोर रहती है जिसमें प्रत्येक फाइल का स्वरूप, प्रत्येक डेटा आइटम का टाइप व स्टोरेज फॉर्मेट और उससे संबंधित कन्सट्रेन्ट्स आदि की जानकारी होती है। कैटेलॉग में स्टोर की गई जानकारी मेटाडेटा कहलाती है।

(ii) कॉन्सटेंट डेटा (Constant Data) - डेटाबेस की इस अपेक्षित विशेषता में यह आशा की जाती है कि जब किसी डेटा में परिवर्तन किया जाए तब उस प्रत्येक फाइल में परिवर्तन होना चाहिए जिसमें वह डेटा मूल (original) रूप में स्टोर किया गया है। उदाहरण के लिए, एक महिला का नाम विवाह पूर्व आशा अग्रवाल था, विवाह के बाद उसका नाम आशा सेन हो जाता है। एक बैंक में इसी महिला के नाम पर एक बचत खाता और दूसरा मियादी जमा खाता है। अतः बैंक के डेटाबेस में इस महिला के दोनों खातों में महिला का नया नाम आ जाना चाहिए।

(iii) डेटा इंडिपेंडेंस (Data Independence) - डेटाबेस का प्रारूप इस प्रकार होना चाहिए कि डेटा के स्वरूप में किये गये किसी भी परिवर्तन का असर उन प्रोग्रामों पर नहीं होना चाहिए जो इस डेटा को उपयोग में ले रहे हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी डेटाबेस में फोन नंबर 6 अंकों में रखे हैं और अब उन्हें 8 अंकों में स्टोर किया जाना है तो जो प्रोग्राम इन फोन नंबर को किसी भी काम में ले रहे हैं उन पर इसका कोई प्रभाव नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही यदि डेटा संग्रहण के माध्यम में किसी प्रकार का परिवर्तन किया जा रहा है तो उसका प्रभाव भी ऐप्लीकेशन प्रोग्रामों पर नहीं पड़ना चाहिए।

(iv) नॉन-रिडन्डेन्सी (Non-redundancy) - किसी भी डेटाबेस में स्टोर डेटा की अनावश्यक रूप से पुनरावृत्ति को रिडन्डेन्सी कहा जाता है। जिस डेटाबेस में डेटा की पुनरावृत्ति कम से कम हो उसे एक अच्छा डेटाबेस माना जाता है।

(v) डेटा सिक्योरिटी (Data Security) - एक आदर्श डेटाबेस की यह पहचान है कि इसमें डेटा की सुरक्षा हेतु उचित प्रावधान किये गये हों। पासवर्ड, बैकअप सुविधा आदि इन प्रावधानों में प्रमुख माने जाते हैं।

(vi) डेटाबेस में अधिक डेटा को स्टोर करने की क्षमता होती है।

(vii) डेटाबेस में प्रत्येक डेटा को एक्सेस करने तथा उपयोग को कम करने के लिए डेटा को मिलाकर ऑपरेशन यूनिट को तैयार किया जाता है।

(viii) डेटाबेस फाइल को एक्सेस करने तथा प्रत्येक फाइल की विश्वसनीयता को बनाये रखने के लिए डेटाबेस सिस्टम लिमिट को कंट्रोल करते हैं।

(ix) डेटाबेस में डेटा फाइल को प्राप्त करने, डेटा को परिवर्तित करने तथा परिवर्तनों को रिकॉर्ड करने की क्षमता होती है।