रसायनशास्त्र

प्रश्न 51 : ग्रोयस-ड्रेपर नियम लिखिए।

उत्तर– ग्रोयस ड्रेपर का नियम– इस नियम के अनुसार जब प्रकाश विकिरण पदार्थ पर गिरता है तब आपतित विकिरण का वह भाग जो अवशोषित करता है, रासायनिक परिवर्तन करता है न कि विकिरण का परावर्तित या परागत भाग। अर्थात् रासायनिक अभिक्रिया या परिवर्तन केवल उन्हीं प्रकाश विकिरणों द्वारा सम्पन्न होती है जिनका अभिकारकों या निकाय द्वारा अवशोषण होता है। इसका अर्थ यह हुआ कि निकाय का अणु विकिरण के फोटॉन के अवशोषण से ऊर्जा प्राप्त करते हैं।


hi