रसायनशास्त्र

प्रश्न 120 : प्रकाश-रासायनिक नियमों की व्याख्या कीजिए।

उत्तर– प्रकाश-रसायन के दो मूलभूत नियम निम्न हैं—

(1) ग्रोथस ड्रेपन का नियम— इस नियम के अनुसार जब प्रकाश विकिरण पदार्थ पर गिरता है तब आपतित विकिरण का वह भाग जो अवशोषित करता है, रासायनिक परिवर्तन करता है न कि विकिरण का परावर्तित या पारगत भाग। अर्थात् रासायनिक अभिक्रिया या परिवर्तन केवल उन्हीं प्रकाश विकिरणों द्वारा सम्पन्न होती है जिनका अभिकारकों या निकाय द्वारा अवशोषण होता है। अतः नियम एक गुणात्मक नियम है तथा अवशोषित होने वाले प्रकाश की तीव्रता व अभिक्रिया करने वाले अणुओं की संख्या में कोई मात्रात्मक सम्बन्ध नहीं बताता है।

(2) स्टार्क आइन्स्टाइन नियम– इस नियम के अनुसार क्रियाकारी पदार्थ का प्रत्येक अणु जो प्रकाश रासायनिक क्रिया में भाग लेता है, एक फोटोन या प्रकाश का एक क्वान्टम अवशोषित कर सक्रियित होता है अर्थात् एक अणु एक फोटोन या एक क्वान्टम अवशोषित कर सक्रियित होता है। स्टार्क आइन्स्टाइन नियम को 'प्रकाश रासायनिक तुल्यता नियम' तथा 'क्वान्टम सक्रियण सिद्धान्त' भी कहा जाता है।


hi