Zoology प्राणीशास्त्र

प्रश्न 53 : ऑपिस्थोनेफ्रोस से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- ऑपिस्थोनेफ्रोस- वयस्क एनएमनियोट के मध्य वृक्क के लिए शब्द ऑपिस्थोनेफ्रोस का प्रयोग किया जाता है। मध्यक वृक्क को वॉलफियन काय भी कहते हैं। यह नेफ्रोजेनिक मीसोडर्म के उस भाग से विकसित होता है जो पूर्वीवृक्क के पश्च भाग में स्थित होता है। मध्यवृक्क की मूत्र नलिकाएँ जो नेफ्रोटोम से विकसित होती हैं, आरम्भ में एक पेरीटोनियल कीप जो सीलोम (देहगुहा) में खुलता है तथा एक बोमन-सम्पुट से सीमित ग्लोमेरुलस की बनी होती है।


hi