Zoology प्राणीशास्त्र

प्रश्न 26 : दैनिक आवर्तिता को समझाइये।

उत्तर– दैनिक आवर्तिता (Daily periodicity)— जीवों पर प्रकाश के प्रभाव से होने वाली गतियों को प्रकाश आवर्तिता कहा जाता है। यह पादपों व जन्तुओं में प्रजनन चक्रको अत्यधिक प्रभावित करती है। पौधे प्रकाशीय गतिविधियों से अत्यधिक प्रभावित रहते हैं परन्तु प्राणियों के जीवन चक्र के विभिन्न भागों पर भी ये गतिविधियाँ अपना प्रभाव डालती हैं।

प्रकृति में होने वाली अधिकतर गतियाँ प्रकाश कारक से सम्बन्धित होती हैं। बहुत से प्राणी एवं पादप अपनी क्रियाओं में 24 घण्टे का चक्र दिखाते हैं। इस आवर्तिता को दैनिक आवर्तिता (diurnal) कहते हैं। पौधों में पत्तियों एवं पंखुड़ियों का दैनिक प्रचलन, प्युपलकेस में से कीटों का निकलना तथा जन्तुओं का सोना एवं जागना आदि दैनिक आवर्तिता के उदाहरण हैं।

प्रकाश के प्रभाव से ही कुछ प्राणी दिन में सक्रिय होते हैं व अन्य रात्रि काल में। कमल में फूल की पंखुड़ियाँ रात्रि के प्रारम्भ होते ही बन्द होने लगती हैं तथा दिन के प्रारम्भ में खुलने लगती हैं। जन्तुओं का सोना व जागना प्रकाश से प्रभावित रहता है।


hi