Teaching of Physical Science

प्रश्न 3: वैज्ञानिक विधि की विशेषताएं बताइये ?

उत्तर :
वैज्ञानिक विधि की निम्न विशेषताएं हैं

(i) वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने हेतु उचित वातावरण सृजित करती है।

(2) छात्र में निहित मानसिक शक्ति का विकास करती है।

(3) विद्यार्थी को ज्ञानवान, जागृत एवं नवीन सूचनाओं हेतु सक्षम बनाती है, ताकि वह ठोस निर्णय लेकर किसी सिद्धांत अथवा नियम के बारे में गहनता तथा सत्यता का परीक्षण कर सकें।

(4) विद्यार्थी में खोजने की तीव्र इच्छा होती है। उसकी जिज्ञासा को जगाकर साहसपूर्ण कार्य की भावना का विकास करती है।

(5) 'बालक अप्रमाणित तथ्यों को छोड़कर प्रमाणित तथ्यों को स्वीकार करता है। फलस्वरूप सही सिद्धांत पनपते हैं।

(6) बालक में आविष्कार शक्ति, सशक्त कल्पना-शक्ति एवं निर्माण-शक्ति का विकास होता है।

(7) उसके विचारों में स्वतंत्रता एवं आलोचनात्मक दृष्टिकोण का प्रादुर्भाव होता है।


hi