प्रश्न 1. सिद्ध कीजिए √2 अपरिमेय संख्या है। प्रश्न 2. सिद्ध कीजिए किन्हीं दो भिन्न वास्तविक संख्याओं के मध्य अनन्त परिमेय संख्याएँ विद्यमान होती हैं। प्रश्न 3. आन्तरिक, बाह्य तथा परिसीमा बिन्दु को परिभाषित कीजिए। प्रश्न 4. सिद्ध कीजिए: f (z) = z^2, z = 3 + 5i पर संतत है। प्रश्न 5. प्रतिवेश तथा विश्लेषिक फलन को परिभाषित कीजिए। प्रश्न 6. अनुकोण प्रतिचित्रण को परिभाषित कीजिए। प्रश्न 7. समोच्च, संवृत समोच्च तथा बहुसम्बन्धित प्रदेश को परिभाषित कीजिए। प्रश्न 8. सिद्ध कीजिए कि संहत समुच्चय का सतत प्रतिबिम्ब संहत होता है। प्रश्न 9. सिद्ध कीजिए कि द्विरैखिक रूपांतरण किन्हीं दो बिन्दुओं जो एक वृत्त के सापेक्ष प्रतिलोम बिन्दु है। ऐसे दो बिन्दुओं में प्रतिचित्रित करता है जो रूपातंरित वृत्त के सापेक्ष प्रतिलोम बिन्दु हैं।