Botany वनस्पति विज्ञान

प्रश्न 24 : अवशोषण एवं अधिशोषण में क्या अंतर है?

उत्तर– अवशोषण (absorption)- अवशोषण के अन्तर्गत पादप जड़ों द्वारा भूमि से जल का अवशोषण करते हैं। जड़ें शाखित तत्व के रूप में मृदा में स्थापित होती हैं। पादप जल के साथ-साथ जड़ों द्वारा खनिज लवणों का भी अवशोषण करते हैं।

अधिशोषण (Adsorption)- किसी पदार्थ के कणों (particles) कि सतह पर अणुओं या आयनों का चिपकना अधिशोषण कहलाता है। चूंकी अधिशोषण क्रिया कणों की सतह पर होती है। इसलिए अधिशोषण क्षमता उनके उपलब्ध खुली सतह तथा रासायनिक प्रकृति पर निर्भर करती है।

कोलॉइडी कण आमाप मे बड़े तथा विक्षेपण माध्यम में स्वतन्त्र रूप से वितरित रहते हैं। इसलिए इनकी पृष्ठीय सतह का क्षेत्रफल अधिक होता है, जिसके फलस्वरूप इनकी अधिशोषण क्षमता अधिक होती है। कोलॉइडी कणों के अधिक पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा अधिशोषण प्रकृति के कारण ही जीवद्रव्य में जटिल जैव रासायनिक क्रियाएँ सम्पन्न होती हैं।


hi